सीकर: बकरामंडी इलाके में घर में घुसकर महिला के साथ हुई मारपीट, देवरानी ने अपने पीहर वालों के साथ मिलकर किया हमला
Sikar, Sikar | Mar 26, 2024 शहर के बकरामंडी इलाके में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर की ओर से कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है कि उसकी दूसरी बहू और उसके पीहर पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर उसकी बड़ी बहू नफीसा के ऊपर हमला किया जिससे वह घायल हो गई।