सीकर: नवलगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन मकान को चोरों ने बनाया निशाना चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Sikar, Sikar | Mar 25, 2024 सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पर स्थित एक निर्माण अधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर निर्माण के कार्य में आने वाले सामान के साथ पानी की मोटर और लोहे के सरियो सहित कई निर्माण सामग्री चुरा ले गए ।इस संबंध में आज परिवादी प्रकाश वीर ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।