सीकर: कांग्रेस समर्थित सीपीएम प्रत्याशी अमराराम ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस और सीपीएम के कार्यकर्ता रहे मौजूद
Sikar, Sikar | Mar 26, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को सीकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस समर्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अमराराम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सीकर विधायक राजेंद्र पारीक माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात कांग्रेस एवं सीपीएम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।