सीकर: कच्ची बस्ती के पास अवैध शराब बेचते पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Mar 25, 2024 सीकर के कच्ची बस्ती के पास से अवैध शराब बेचते पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति महेश को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास कट्टे में रखे हुए अवैध शराब के 63 पव्वे बरामद किए। उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।