सीकर: पोल फैक्ट्री के पास से 15 साल का किशोर हुआ लापता पुलिस जुटी तलाश में
Sikar, Sikar | Mar 25, 2024 सीकर जिला मुख्यालय के पोल फैक्ट्री के पास से सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है ।जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोर साहिल अपने पोल फैक्ट्री के पास स्थित अपने घर के पास से अचानक लापता हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने लापता किशोर की तलाश तेज कर दी है।