बैरिया: नाला निर्माण में अनियमितता की जांच करने पहुंचे बीपीआरओ को मिली एससी/एसटी एक्ट की धमकी, कार्य बाधित
बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 13 में नाला निर्माण में हो रही अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) राजन कुमार को पंचायत समिति सदस्य हरिलाल राम द्वारा एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की कथित धमकी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीपीआरओ ने बैरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।