चंंदवा थाना क्षेत्र के डूमारो पंचायत के दामोदर नदी से इन दिनों अवैध बालू का धंधा चरम पर है।आरोप है कि अवैध धंधेबाज दिन के उजाले में दामोदर नदी से बालू का उठाव कर पंचायत सचिवालय डूमारो से लगभग पचास से पचहत्तर मीटर की दूरी पर स्टाॅक कर रहे है।कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम करीब चार बजे नाम नहीं बताए जाने के शर्त पर बताया।