औराई: औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी के विवाद में युवक की हंसिया मारकर हत्या, गांव में तनाव
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी के विवाद में एक युवक की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार शाम करीब चार बजे में (एसकेएमसीएच) में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।