मंझनपुर: घड़ियालीपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
घडियालीपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैनी थाना क्षेत्र के कोरियों का मजरा धतई का पुरवा निवासी 18 वर्षीय अभिमन्यु सिंह पुत्र जय सिंह और 20 वर्षीय दारा सिंह पुत्र राम सिंह किसी काम से बाइक पर सवार होकर सैनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक घडियालीपुर (सौरई बुजुर्ग) गांव के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।