मंझनपुर: रकस्वारा गांव में फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, थाने में दी तहरीर
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव में चोरों ने एक फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी की घटना का विरोध करना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने करारी थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।