मंझनपुर: सिरियावां कला में जमीन पर निर्माण के दौरान दबंगों ने प्रधान पर किया जानलेवा हमला, एसपी से की शिकायत
सिरियावां कला गांव में भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति के प्रधान बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। घटना उस समय घटी जब पीड़ित परिवार अपने पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। हमलावरों ने पहले बहाने से प्रधान को बुलाया और फिर योजनाबद्ध तरीके से उस पर हमला बोल दिया। घायल प्रधान को आनन-फानन में भरवारी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।