डलमऊ: जियायक चौराहा के पास गदागंज पुलिस ने 4 किलो 35 ग्राम अवैध गांजे के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
गदागंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 4 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी जियायक चौराहा के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में हरिकेश, कौशलेंद्र सिंह उर्फ जालिम, राजकमल सिंह और अमित कुमार शामिल हैं।