मखदुमपुर: ढकनी विगहा मोड़ के पास अज्ञात स्कार्पियो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
शनिवार के दिन 7 बजे पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के ढकनी विगहा मोड़ के समीप एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने स्कूटी सवार एक युवक को जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी निवासी कुंज बिहारी मिश्रा बताया जाता है ।