आगर: सुसनेर मार्ग पर होटल गुरुकृपा के सामने धूं-धूं कर जली कार: लोगों ने जैसे-तैसे बुझाई आग, वीडियो वायरल
सोमवार की शाम को उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552-जी पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई। यह पूरी घटना सुसनेर मार्ग पर होटल गुरुकृपा के ठीक सामने की है। यहाँ खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद होटल के कर्मचारीयो और राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए, जैसे-तैसे कार की आग को बुझाई। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।