कौंच: जवाहर नगर कोंच में कबर बिज्जू का आतंक, 11 वर्षीय मासूम पर हमला, बच्चा घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू और पकड़ा
Konch, Jalaun | May 8, 2026 कोंच क्षेत्र के जवाहर नगर में कबर बिज्जू के हमले से शुक्रवार दोपहर 2 बजे हड़कंप मच गया, घर के बाहर सो रहे 11 वर्षीय बच्चे पर अचानक जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया, आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कबर बिज्जू को पकड़ लिया है।