औरैया: पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने राहुल और अखिलेश पर बरसते हुए कहा- बिना एक-दूसरे के नहीं चल सकते
औरैया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना बैसाखी के नहीं चल सकते और उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते। पाठक ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है तथा देश की आंतर