चौबुर्जा चौकी के पुलिसकर्मी बने 'दूत', नहर में कूदने वाली महिला को बचाया
भरतपुर - इंसानियत और फर्ज की मिसाल देखनें को मिली. चौबुर्जा चौकी पर कार्यरत पुलिसकर्मी आज दूत बनकर सामने आए।सुजान गंगा नहर में एक महिला के कूदने की सूचना पर उन्होंने तुरंत रस्सा और सीढ़ी के सहयोग से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला सुरक्षित है जिसे आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन मथुरा गेट थाने पहुंचे जहां उन्होंने कहा है कि हम और हमारा बेटा कोई परेशान नहीं करता है पता नहीं यह क्यों कूदी है.. महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी बताए गए हैं..!
Bharatpur, Bharatpur | Aug 2, 2026