विदिशा नगर: न्यायालय जसवंत सिंह यादव तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने बालिका के साथ ज्यादती करने के आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा
न्यायालय जसवंत सिंह यादव तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने नाबालिक बालिका से ज्यादती के आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। नाबालिक के मामा ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी की भांजी तीन से चार महीने से साथ रह रही थी। 29 अगस्त 2022 को वह बाजार में सामान लेने हुए गए थे और वहीं से उनकी भांजी गायब हो गई इसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।