सिकंदरा: कौड़ीहारी नदी पुल जर्जर, भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक
Sikandra, Jamui | May 20, 2026 जमुई- नवादा-स्टेट हाइवे पर जम्हड़िया गांव के पास कौड़ीहारी नदी पर बना पुल बुधवार 12 बजे जर्जर होने के कारण विभाग ने बड़े वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी है। सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों ओर बैरियर लगाए गए हैं। फिलहाल पुल से केवल बाइक, ऑटो, कार और अन्य छोटे वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई है।