कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सरियावा में चुनावी रंजिश में दबंगों ने पूर्व प्रधान के बेटे फुकरान को गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ। इलाके में तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी ने शनिवार रात 10 बजे बताया की दो आरोपियों तनवीर और शाहबाज को गिरफ्तार कर मौके से राइफल बरामद की है।