बीसलपुर: कबूलपुर गांव में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने, आरोप लगाए गए
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के दौरान विवाद खड़ा हो गया जिससे तनाव की स्थिति बन गई। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण आमने सामने आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने से पहले ही प्रतिमा को हटाने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने पहुंचक़र विरोध प्रदर्शन किया।