गुना नगर: बजरंगगढ़: शादी के 2 दिन बाद नवोदय विद्यालय के पास डीजे वाहन से बाइक टकराई, बुजुर्ग की मौत
गुना के बजरंग रोड पर 22 अप्रैल सुबह 6 बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 65 वर्षीय बनवारी लाल ग्वाल की मोटरसाइकिल बीच सड़क पर खड़े डीजे वाहन से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वाहन शादी में आया था और पंचर होने पर चालक उसे वहीं छोड़ गया था। मृतक के बेटे की शादी दो दिन पहले ही हुई थी, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।