ललितपुर: जखौरा में भैंसों के टपरे में लगी आग, तीन भैंसें गंभीर रूप से झुलसी, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
जखौरा में भैंसों के टपरे में अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार देर रात्रि भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी को आग पर काबू पाने में घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परंतु इसी दौरान तीन भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। उक्त घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो शुक्रवार शाम करीबन 5:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।