Encounter, देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
🔴 थाना बुग्गावाला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
🎭 पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश के पैर में लगी गोली
💥 दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार
🚨 फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी
दिनांक 19.06.2026 की देर रात्रि थाना बुग्गावाला पुलिस यूपी बॉर्डर के पास जोनल चेकिंग एवं गश्त पर थी। इसी दौरान बंजारावाला की ओर से आ रहे दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से निम्नलिखित की बरामदगी हुई।
1. 01 तमंचा .315 बोर
2. 02 खोख�