पीपलदा: इटावा में निजी विद्यालय की महिला टीचर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Pipalda, Kota | Aug 5, 2024 जिले के इटावा क़स्बे के निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली टीचर से वही के प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार आरोपी को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहाँ से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को 3 दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था।उसको पुलिस ने 2 दिन के रिमांड पर लिया था।