पीपलदा: इटावा क़स्बे में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
Pipalda, Kota | Aug 4, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज एक अधेड़ ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस मौके पहुँची ओर शव को फाँसी से उतारा और मोर्चरी पर रखवाया गया है। जहॉ पर पोस्टमार्टम करवाया जावेगा। मृतक पुरन महावर जो कि मजदूरी का कार्य करता था उसने अपने घर के कमरे में लटक कर फाँसी लगा ली। इटावा पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।