फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के अशफाबाद रेलवे फाटक के पास एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने हुयी मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आशफाबाद रेलवे फाटक के पास 16वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किशोर की पहचान प्रिंस पुत्र बंटू के रूप में हुयी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।