कांडी: कांडी में अंग्रेजी शराब की दुकान से 29 पेटी शराब की चोरी, ₹3 लाख से ज़्यादा का नुकसान
Kandi, Garhwa | Apr 8, 2026 कांडी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास अंग्रेजी शराब दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने स्टॉक रूम का ताला तोड़कर करीब 29 पेटी शराब चुरा ली। चोरी गई शराब में सिग्नेचर और ब्लेंडर्स समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। बुधवार सुबह जब दुकान संचालक पहुंचे तो घटना का खुलास