शाहनगर: खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार
पन्ना के शाहनगर क्षेत्र में खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 2.34 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी—गोपीचन्द्र श्रीवास्तव और कन्हैया लाल यादव—को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी अनूप श्रीवास्तव फरार है। आरोपियों के पास से कार व 15 हजार रुपये नगद जब्त हुए हैं। आरोपी अन्य जिलों में भी इसी तरह की ठगी कर चुके हैं।यह कार्रवाई बुधवार शाम करीब 5 बजे की गई।