बहराइच: विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न हुई
जनपद में संचालित अस्थायी गो आश्रय स्थलों एवं बृहद् गो संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय गौसंरक्षण, अनुश्रवण, मूल्याकंन समिति की बैठक के दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के सापेक्ष शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप दान व क्रय से भूसा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए