नुआंव: पब्लिक एप पर चली खबर का हुआ असर छाता बराड़ी में घरों के करीब से गुजरा बिजली के नंगे तार को बिजली विभाग ने कराया दुरूस्त
Nuaon, Kaimur | May 28, 2024 नुआंव प्रखंड के छाता बराड़ी में घरों के करीब से गुजरा बिजली के नंगा तार खतरा का संदेश दे रहा था। जिसको लेकर के पब्लिक एप पर गुरुवार को खबर चलाई गई थी।पब्लिक एप पर खबर चलने के बाद 24 घंटे के अंदर बिजली विभाग के द्वारा घरों के करीब से गुजरा बिजली के नंगे तार को दुरुस्त कराया गया। जिस पर छाता बराड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर पब्लिक एप को धन्यवाद दिया।