नुआंव: नुआंव रामलीला मैदान के समीप से पुलिस ने 225 पीस शराब के साथ बाइक सवार दो शराब धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | May 26, 2024 नुआंव रामलीला मैदान के समीप से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो शराब धंधेबाजों को 225 पीस शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नुआंव थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी वरुना का रहने वाला विकास कुमार एवं सलथुआं का रहने वाला चंद्रशेखर कुमार बताया जाता है।