नुआंव: तियरा में बुद्ध जयंती को लेकर कार्यक्रम किया गया आयोजित, बुद्ध की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प किए अर्पित
Nuaon, Kaimur | May 25, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के तियरा में शनिवार की दोपहर बुद्ध जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस दौरान बुद्ध की प्रतिमा पर लोगों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुशवाहा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह के द्वारा की गई ।जिसमें लोगों ने बुद्ध की विचारों पर चलने का संकल्प लिया।