पुनपुन: पटना-गया एनएच-83 पर पोठही के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, महिला घायल
Punpun, Patna | Jun 8, 2025 पटना गया एनएच पर पोठही के पास रविवार की देर रात 11.45 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटना स्तर पर ही मौत हो गया। जबकि उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क को जाम कर दिया खबर लिखे जाने तक जाम समाप्त नहीं हो सका था