सिवनी मालवा: कृषि उपज मंडी बानापुरा में होली के कारण 28 फरवरी से 4 मार्च तक उपज की खरीदी बंद रहेगी
शनिवार सुबह 10 मिली जानकारी के मुताबिक सिवनी मालवा के बानापुरा क्षेत्र में होली के त्योहार को देखते हुए, बानापुरा कृषि उपज मंडी में 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक खरीदी का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। मंडी समिति के अनुसार, त्योहार के कारण हमाल और तुलावटियों की छुट्टी होने की वजह से यह फैसला लिया गया है, अब मंडी में नीलामी का काम 5 मार्च से फिर से शुरू होगा।