बेगूसराय: समाहरणालय परिसर में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया, DM ने किया झंडोतोलन
समाहरणालय परिसर में रेड क्रॉस दिवस के मौके पर गुरुवार की दोपहर 12:00 डीएम तुषार सिंगला ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी लगातार आपदा, विपदा व महामारी के दौरान लोगों को मदद करने का काम करती है. डीएम ने कहा कि रेड क्रॉस भवन निर्माण के लिए मनियप्पा में जगह चिन्हित किया गया है, जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा.