बेगूसराय: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड ने बिहार को 3-1 से हराया, रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में हुआ फुटबॉल मैच
रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स पुरुष फुटबॉल मैच का आयोजन गुरुवार की सुबह 8:00 बजे किया गया. जहां रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने बिहार को 3-1 से हरा दिया. मैच शुरू होने से पहले जिला स्तरीय पदाधिकारी ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते हुए हौसला बढ़ाया. बिहार के गोविंद शर्मा ने 11वे मिनट पर पहला गोल किया.