बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे बेगूसराय, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दी प्रतिक्रिया
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना के द्वारा की गई कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और इसको लेकर एक तरफ जहां पूरे देश में खुशी की लहर है तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सेना की सराहना की है । उन्होंने कहा है की सेना के शौर्य को सलाम सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और मां बहनों के सिंदूर की लाज रखी है।