राजस्थान वालीबॉल संघ से सम्बद्ध जिला वालीबॉल संघ में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लगभग दो दर्जन क्लब सदस्यों ने बुधवार को जिला कलेक्टर, जिला खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और संघ के निलम्बन की मांग रखी। ज्ञापन में बताया कि जिला संघ में गत 2010 से चुनाव कराने के लिए राजस्थान खेल अधिनियम 2005 के अनुसार न तो प्रचार किया और न सदस्यों क़ो कोई सूचना दी गई.