गोमिया: बोकारो में ट्रैक्टर चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी राजा मल्हार रामगढ़ से गिरफ्तार
Gumia, Bokaro | May 17, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना पुलिस को ट्रैक्टर चोरी मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कढ़मा गांव से चोरी हुए आयशर ट्रैक्टर के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार को आज रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।