बांधवगढ़: उमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपटमारी के मास्टरमाइंड 'बंटी-बबली' दंपति गिरफ्तार, कोर्ट से भेजे गए जेल
उमरिया कोतवाली पुलिस ने झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए पति-पत्नी की शातिर जोड़ी को गिरफ्तार किया है। बिजौरा गांव के पास से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लाखों रुपये का मसरूका बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने इंदवार थाना क्षेत्र की कई चोरी की वारदातों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। न्यायालय ने दोनों को भेजा जेल