झांसी: वन विभाग के सामने तेज रफ्तार ऑल्टो कर ने एक्टिवा सवार 2 युवकों को मेरी टक्कर, युवक हवा में उछलकर गिरे, कार चालक हुआ फरार
Jhansi, Jhansi | Nov 14, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित वन विभाग दफ्तर के सामने एक एक्सीडेंट की लाइव तस्वीर सामने आई है। जहां एक्टिवा सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर गिर के गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। मौके मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।