ललितपुर: कस्बा बिरधा निवासी युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
कस्बा बिरधा निवासी संजय सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने रविवार दोपहर के समय अपने घर के पीछे बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।