हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को हताशा और निराशा का प्रतीक बताया है। उन्होंने आज शनिवार 5:00 बजे महेंद्रगढ़ में कहा कि पहले से ही स्पष्ट था कि संख्या बल के अभाव में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता।