बागीदौरा: चिरोला बड़ा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1100 लीटर वॉश किया नष्ट
बांसवाड़ा। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं कलिंजरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चिरोला बड़ा गांव में आज शुक्रवार दोपहर 3बजे अवैध महुआ शराब निर्माण के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 40 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की तथा करीब 1100 ली