बालोद: खाद की लगातार शिकायतों के बीच कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
Balod, Balod | May 26, 2026 बालोद जिले में किसानों द्वारा लगातार खाद की कमी और वितरण में परेशानी की शिकायतें सामने आने के बाद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना न पड़े तथा समय पर समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए।