हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की सख्ती, कई वाहन किए ज़ब्त
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरे जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान चौपहिया वाहनों की विशेष जांच की गई।