पीलीबंगा: अयालकी गांव से मोटरसाइकिल चोरी, गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
अयालकी गांव से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया की परिवादी बलवीर भाकर निवासी अयालकी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी ले कर ले गया। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।