बरेली: गूगल मीट पर हुई SSP की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर पर ढिलाई पड़ने से चौकी इंचार्ज सस्पेंड
बरेली में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार रात गूगल मीट के जरिए चल रही अपराध समीक्षा बैठक के दौरान ही करगैना चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह सिरोही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए। समीक्षा में सामने आया कि थाना सुभाषनगर का हिस्ट्रीशीटर अजय साहू, जो छिनैती की घटनाओं में शामिल पाया गया,