रघुराजनगर नगरी: सतना रेलवे स्टेशन के आउटर नजीराबाद में यात्री से हुई लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सतना। सतना रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र नजीराबाद में एक यात्री से हुई लूट की वारदात का रेलवे पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार,एक यात्री के द्वारा रेल्वे चौकी मे रिपोर्ट दर्ज कराई गईं थी।